उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ चुनाव !

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ जनपद उन्नाव के जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव प्रदेशीय कार्य समिति द्वारा भेजे गए चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षक की निगरानी में सम्पन्न हुआ । सभी पदो पर केवल एक एक नामांकन होनेके कारण जिलाध्यक्ष पद पर ब्रजेश कुमार वर्मा जिला मन्त्री काली शंकर बाजपेई एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित चौरसिया निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देशानुसार दिवाकर सिंह को मण्डल मन्त्री लखनऊ मण्डल मनोनीत किया गया ।
चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेशीय पदाधिकारी गौरव शुक्ला औरया एवं चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेशीय कोषाध्यक्ष अनूप कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय अशादीन तिवारी, इन्द्र बहादुर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, रमा प्रकाश मिश्रा निवर्तमान जिलाध्यक्ष, रामजीवन प्रदेशीय आय व्यय निरीक्षक, विमल अवस्थी , अनिल कुशवाहा, महेश शुक्ल, आशीष सिंह, योगेंद्र सिंह, रत्नाकर सिंह, विनोद सिंह ,रोहित , कुलदीप सिंह, राजेन्द्र अवस्थी, शिव कुमार पासी, राम विलास वर्मा, दुर्गा प्रसाद, दलदीप सिंह, आदर्श दीक्षित ,गोविंद, प्रदीप सिंह आलोक गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीयो का हार्दिक आभार ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।






