
जज आत्महत्या प्रकरण
मनोजकुमार
ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश
बदायूं ।
प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा प्रदेश में महिला जज का कमरे में मिला शव, यह है कानून व्यवस्था।उझानी बदायूं 5 फरवरी 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बांड्रा ने बदायूं की जज ज्योत्स्ना राय की कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश पर राजनीति शुरू करते हुए अपने x अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि यह है यूपी की कानून व्यवस्था कि एक महिला जज इच्छा मृत्यु मांग रही है। वही दूसरी बदायूं की महिला जज का शव कमरे में मिला। महिलाओं को यूपी में कोई सुरक्षा नहीं है। प्रियंका गांधी ने लिखा है कि मृतक जज के पिता व भाई ने भी कानून व्यवस्था व सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाया है। जब महिला जजों की सुरक्षा का यह हाल है तो साधारण आदमी की सुरक्षा का क्या होगा।।