उत्तर प्रदेशलखनऊ
करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी
ग्लोबल टाइम 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय
सिकन्दरपुर (बलिया) – सिकंदरपुर कस्बे में शनिवार की देर शाम विजली की करेंट की चपेट में आने से किशोरी झुलसी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा के मोहल्ला बड्ढा निवासी तन्नू वर्मा 17 वर्ष पुत्री राजू वर्मा शनिवार की देर शाम को बोर्ड में पंखे का तार लगा रही थी की अचानक करेंट की चपेट में आ गयी जिसके बाद वह बुरी तरह झुलस गई और अचेत होकर गिर गयी। आनन-फानन में परिवार वालो के साथ स्थानीय लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। जहा पर चिकित्सको द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।






