हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगा रही है !

हमारा नारा है, गरीब को छेड़ेंगे नही और माफिया को छोडंगे नही‘‘ उपमुख्यमंत्री जी
हमारी सरकार ने सारी व्यवस्थाएं ऐसी की है जो सामान्य से सामान्य नागरिक को भी सुखमय जीवन प्रदान करती है: श्री केशव प्रसाद मौर्य जी
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
समीक्षा एवं भ्रमण किसी भी स्थान विशेष की अच्छाईयां एवं कमियों को बाहर लाने का काम करती है, इसीक्रम में आज जनपद कानपुर देहात में मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का भ्रमण कार्यक्रम सिकन्दरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमऊ में हुआ। यहां पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सारी व्यवस्थाएं ऐसी की है जो सामान्य से सामान्य नागरिक को भी सुखमय जीवन प्रदान करती है। हमारी सरकार ने रहने को न केवल आवास दिया बल्कि जीवन निर्वाह से सम्बन्धित समस्त वस्तुऐं प्रदान की जैसे उज्ज्वला योजना के तहत कैस कनेक्शन, मुक्त राशन, आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज, वर्षो से परिसम्पत्तियों के विवादों के निस्तारण हेतु घरौनी (स्वामित्व योजना) गांव के विकास के लिए खेल का मैदान, जल संचयन हेतु अमृत सरोवर,
बेहतर स्वास्थ्य हेतु ओपेन जिम, योगा पार्क, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा जो वस्तुऐं निर्मित की जा रही है वह अपने आप में एक मिसाल है, जो महिला सशक्तीकरण में एक सार्थक प्रयास सिद्ध होगा। अब बच्चों के यूनीफार्म खरीदने के लिए सीधे पैसे उनके अभिभावकों के खातों में भेजा जा रहा है। गांव का इतना बेहतर माहौल है कि वहां के बच्चे खेलकूद के विकास से कही ज्यादा मजबूत और सबल बनकर उभरेंगे। मा0 उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय को निर्देशित करते हुए कहा कि आयोजनों में जनता के बैठने का उचित इंतजाम हो। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब के लिए जो योजना बने वह गरीब तक अवश्य पहुंचे, कोई भी भ्रष्ट/बेईमान व्यक्ति इस योजना का लाभ न उठा सके। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कितने भ्रष्टाचारियों को पृथक कर आमजन हेतु आवास बनाने का पैसा अवमुक्त किया है। हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु प्रतिवद्ध है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने बेईमानों की बेईमानी को रोकने के लिए सौभाग्य योजना चलाई, इस योजना के तहत जिनके घरों में बिजली भी नही थी उनके घर भी रोशन करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन्होंने आमजनता की हर जरूरत के अनुसार योजनाओं का संचालन कर निचले से निचले स्तर तक योजनाओं का क्रियान्वयन कराने का कार्य किया है। हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। जो हमारे पुरखो ने जनहितार्थ तालाब का निर्माण कराया था भूमाफियाओं ने उनको कब्जा कर अपने स्वार्थ के लिए समतल भूमि में परितर्तित कर दिया उन तालाबों के अपने पूर्व रूप में लाने हेतु सरकार ने अमृत सरोवर का निर्माण किया है, जिसके अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न गांवों में तालाब का निर्माण किया जा रहा है, यह तालाब जल संग्रह के केन्द्र के साथ-साथ पर्यटन के दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने तालाब के आस-पास छूटी जमीन पर पेड़ पौधे लगाने हेतु योजना चलायी है। हमारी सरकार माफियाआंे पर सिकंजा कस रही है, भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगा रही है, हमारा नारा है, ‘‘ गरीब को छेड़ेंगे नही और माफिया को छोडंगे नही‘‘,। इससे पूर्व मा0 उपमुख्यमंत्री जी द्वारा ग्राम रमउ में निर्मित खेल मैदान, ओपेन जिम, योगा पार्क, अमृत सरोवर आदि का अनावरण किया। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों जिसमें कृषि विभाग द्वारा चाभी वितरण, मिनी बीज किट, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को डेस वितरण, अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया, दिव्यांगजन विभाग द्वारा दिव्यांग महिला को ट्राईसाकिल वितरण कराया गया। वहीं उन्होंने सात परियोजनाओं का लोकार्पण भी बटन दबाकर किया। इस मौके पर राज्यमंत्री श्री अजीत सिंह पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा/एमएलसी अविनाश सिंह चैहान, रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार पूवं विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार परवेज़ कटियार आदि जनप्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय आदि अधिकारीगण व भारी संख्या में जनता आदि उपस्थित रहे।