उत्तर प्रदेशलखनऊ

कच्चा मकान गिरने से महिला घायल।

महिला के साथ सो रहा बच्चा बाल बाल बचा।

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर,इटावा तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी।

गढ़ा कास्दा गांव में रविवार की रात कच्चा घर गिरने से घर में सो रही महिला घायल हो गयी ।साथ में सो रहा बच्चा बाल-बाल बच गया।घायल संजू देवी ने बताया शाम को खाना खाकर घर के अंदर बेटा आसू उम्र दस वर्ष के साथ चारपाई पर सो रही थी। मध्य रात के लगभग छत से कुछ मिट्टी चेहरे पर गिरी और खुल गई इससे पहले कुछ समझ पाती घर गिर पड़ा। हमारे ऊपर छत की तमाम मिट्टी पड़ी हुई थी।
श्याम कुमार ने बताया मैं घर के बाहर सो रहा था। रात 1:00 बजे के लगभग कच्चा घर गिर गया पत्नी और बच्चे उसी के अंदर सो रहे थे। पुकार करने पर पड़ोसियों ने आकर मदद की और मिट्टी में दबे पत्नी व बेटा को बाहर निकाला बेटा को कोई चोट नहीं आई है पत्नी मिट्टी में दब जाने के कारण शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है घर गृहस्थी का सामान भी मकान में दबकर खराब हो गया।
मौके पर पहुंचे लेखपाल सुधीर कुमार ने आर्थिक नुकसान का आकलन किया।लेखपाल ने बताया पंचायत में अब तक 35 मकान बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुआ धराशाई हो गए हैं सभी पीड़ितों को सूचीबद्ध किया गया है।उप जिला अधिकारी मलखान सिंह ने बताया घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है बच्चे का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है पीड़ित को दैवीय आपदा राहत को से सहायता दी जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button