उत्तर प्रदेशलखनऊ

पानी टंकी का मोटर फुक जाने से सिकंदरा नगरवासी पानी को तरसे हैंडपंप बना सहारा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
21 सितंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। आज दिनभर अनवरत बारिश के चलते नगर पंचायत सिकंदरा में नगर को सप्लाई करने वाली पानी टंकी का अचानक मोटर फुक जाने के कारण पानी की सप्लाई ठप हो जाने से नगर वासियों को भीषण परेशानी का सबब बन गया। जिसके चलते रिमझिम बारिश के दौरान कस्बा वासी हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हो गए। उल्लेखनीय है कि भीषण बारिश के दौरान पेयजल संकट उत्पन्न होना नगर वासियों के लिए दर्दे दिल पैदा कर दिया। जिससे राजेंद्र नगर, जवाहर नगर, पटेल नगर, आजाद नगर के ग्रामीणों में सप्लाई बाधित को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत अधिशाषी अधिकारी सिकंदरा पंकज यादव ने बताया कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button