सुबह से हो रही रिमझिम वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त

मजदूर वर्ग और शिक्षण संस्थानों पर दिखा असर
ग्लोबल टाइम्स 7डिजिटल न्यूज नेट वर्क
कंचौसी सहार ब्लॉक रिपोर्टर ब्रजेश बाथम
कंचौसी औरैया
सुबह से हो रही रिमझिम वर्षा से लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।खासतौर से मजदूर वर्ग पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा।रोज मेहनत मजदूरी करने वाले लोग घरों में ही कैद होकर रह गए।शिक्षण संस्थानों में बच्चे कम दिखाई पड़े।लेकिन किसान लोग इस वर्षा को फसल के लिए उपयोगी बता रहे है।जगह जगह सड़कों पर जल भराव हो जाने के कारण राहगीरों और वाहनों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग की माने तो अभी 25 सितंबर तक मौसम के मिजाज नहीं बदलेंगे।उधर वर्षा के कारण विद्युत विभाग भी परेशानी का सबब बना हुआ है।सुबह से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ऐसे हालात में गरीब और और मजदूर वर्ग पर क्या बीत रही होगी।यह आने वाले समय में इंद्र भगवान की कृपा पर निर्भर करेगा।