उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कार्य सिर्फ कछुए की गति से चल रहा है।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
12 सितंबर 2022

आखिर में तालाब कि कब बदलेगी तस्वीर और तकदीर।

सिकंदरा कानपुर देहात। प्रदेश सरकार की ग्रामीण अंचलों में जन कल्याणकारी योजना अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्य हेतु प्रदेश सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। लेकिन अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्य में लापरवाही उदासीनता के चलते वास्तविक अमलीजामा तेजी के साथ नहीं पहनाया जा रहा है। जिसके कारण उपरोक्त योजना कछुए की गति से चल रही है। प्राप्त खबरों के साथ संदलपुर विकास खंड के गांव कौरवा में अमृत सरोवर तालाब का निर्माण 15 मई 2022 से निरंतर चल रहा है। लेकिन अभी तक पूरे कार्य का अंजाम नहीं दिया गया। सिर्फ कछुए की गति से निर्माण कार्य चल रहा है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश नजर आ रहा है। ग्राम प्रधान आरती कटियार ने हमारे संवाददाता को बताया कि अति शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। और अमृत सरोवर तालाब संदलपुर ब्लॉक में अपने आप में काफी आकर्षित होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button