मथुरा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किए ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

Praveen mishra
Global Times-7news
Mathura. up
मथुरा।वृन्दावन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे विधि विधान से मंदिर में पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की वही देश और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए ठाकुर बाँके बिहारी जी से आशीर्वाद लिया।वही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे पर कहा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने का लगातार काम कर रहे है। वही उपमुख्यमंत्री पार्टी के पदाधिकारी और जिले के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे ओर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। वही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण पर कहा आप सब को ज्ञात है, उस पर काम चल रहा है।
आज ही पार्टी के पदाधिकारियों व जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक