शादी में जा रही महिला के बैग से जेवर किया पार

टैम्पो पर बैठी महिला का बैग काटकर की चोरी
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
21 मई 2023
शिवली
कानपुर देहात, अपनी ननद के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला के बैग को काटकर टैम्पो पर पास बैठे पुरुषों द्वारा बैग में रखे सोने और चांदी के आभूषणों को पार कर दिया गया और टैम्पो रुकवाकर उतर गये, जानकारी होते ही महिला द्वारा रुकने को कहते ही दोनों व्यक्ति गाँव की ओर भाग गए |घटना की शिकायत पीड़िता द्वारा शिवली कोतवाली में की गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार नारामऊ थाना विठूर कानपुर नगर निवासियों मीना पत्नी राजबहादुर सोनकर अपनी ननद के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने टैम्पो पर बैठकर जा रही थीं बगल में ही दो व्यक्ति सवारी के रूप में बैठ गए, मीना का बैग नीचे रखा हुआ था मलिक पुर पेट्रोल पंप के कुछ आगे टैम्पो के पहुंचने पर उक्त दोनों व्यक्ति टैम्पो रुकवाकर उतर गये, इसी बीच मीना की नजर अपने बैग पर पड़ी जो खुला व कटा हुआ था देखने पर उसमें रखे हुए आभूषण गायब थे पास बैठे दोनों व्यक्तियों को रोकने के लिए कहा गया तो दोनों गाँव की ओर भागकर गायब हो गये | घटना की सूचना पीड़िता द्वारा शिवली कोतवाली में दी गई है पुलिस द्वारा घटना के संदर्भ में जानकारी की जा रही है |





