भिखारी बोलने से नाराज सुभासपा के 50 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

ग्लोवल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों से खफा होकर कानपुर मंडल कोआर्डीनेटर समेत 50 कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दिया है। पदाधिकारियों ने पार्टी प्रमुख के बेटे पर प्रत्याशियों को भिखमंगा कहने व सभी धर्मों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

कानपुर मंडल कोआर्डिनेटर सहदेव सिंह प्रजापति के बल्लापुर अजीतमल स्थित आवास पर पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव रमाकांत कश्यप व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी निषाद के नेतृत्व में एक बैठक में आयोजित हुई। बैठक के दौरान मंडल कोआर्डिनेटर ने बताया कि सुभासपा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपने सिद्धांतों से भटक गया है। पार्टी अब संविधान की जगह परिवारवाद की नीति अपना रही है व सभी जातियों व धर्म का अपमान करती है।पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर की ओर से अपने ही पार्टी के प्रत्याशियों को भिखमंगा कहकर अपमानित किया गया। इस संबंध में अभी तक उन्होंने माफी नहीं मांगी है। पार्टी प्रमुख से संपर्क करने के लिए फोन करने पर वह प्रत्याशियों का फोन नहीं उठाते हैं। बताया कि 19 फरवरी को राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में करीब 200 लोगों ने पार्टी छोड़ी थी। इसके बाद भी पार्टी प्रमुख अपनी नींद से नहीं जागे जिसपर शनिवार को कानपुर मंडल कॉर्डिनेटर सहदेव प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन कुमारी, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष रामकांति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कानपुर देहात प्रेम कुमारी, जय प्रकाश कठेरिया, डॉ दयाराम निषाद, करन सिंह, अंशू कठेरिया, नीलेश कुमारी, अरुणलता व सूरज कश्यप आदि पदाधिकारी समेत 50 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है।