गणेश मूर्ति विसर्जन की यात्रा कस्बा सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
10 सितंबर 2022
पुलिस प्रशासन सिकंदरा वहीं पर चौकन्ना दिखा।
सिकंदरा कानपुर देहात। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव कार्यक्रम सिकंदरा में संपन्न होने के बाद आज हजारों भक्त जनों ने गणेश मूर्ति का विसर्जन करने के लिए कस्बा सिकंदरा में बैंड बाजों की मस्त ध्वनि के रंगों में सराबोर के साथ यात्रा निकाली।
प्राप्त खबरों के अनुसार गणेश महोत्सव के पदाधिकारियों ने हमारे संवाददाता को बताया कि गणेश मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम प्रशासन के सख्त निर्देश के कारण मूर्ति को दफनाने का कार्य नहर के किनारे किया जाएगा। उसी समय सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसाद वितरण का कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का कार्यक्रम काफी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जो कि आज समूचे कस्बा सिकंदरा में चर्चा का विषय है।