उत्तर प्रदेशलखनऊ

पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
8 सितंबर 2022

बुजुर्ग महिला को कुछ दबंगों एवं बड़े बेटे ने मारपीट कर गंभीर रूप से किया घायल।

न्याय के अभाव में मुख्यमंत्री के दरबार में जाने के लिए विवश होगी।

सिकंदरा कानपुर देहात। बड़े लड़के राधा कृष्ण एवं उनके कुछ दबंगों मां बुजुर्ग प्रेमा देवी को रात के अंधेरे में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे पीड़ित महिला न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रही है। वहीं पर आज गांव जगन्नाथपुर निवासी छोटे लड़के श्री कृष्ण ने उपरोक्त मारपीट के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से थाना सिकंदरा पुलिस को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। पीड़ित महिला ने हमारे संवाददाता को बताया कि यदि मुझे थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा न्याय न मिला तो मुख्यमंत्री के दरबार में जाने के लिए मजबूर होंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button