उत्तर प्रदेशलखनऊ

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
6 सितंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो बाइक चालक सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। प्राप्त खबरों के अनुसार जनपद औरैया के गांव भासोन थाना आयाना निवासी कुशठाकुर 20 एवं भाई सुखबीर 22 पुत्र अमृत सिंह चौहान,

अपने निजी बाइक पर सवार होकर शाम 3 बजे के लगभग रसधान के निकट हाईवे रोड पर जा रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button