उत्तर प्रदेशलखनऊ

डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया !

ग्लोबल टाइम्स -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, प्रमुख संवाददाता नंदिनी सिंह।

औरैया। गैल डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय का कार्यभार आज वरिष्ठ विद्यार्थियों ने लेकर विद्यालय की सभी गतिविधियों को संचालित किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के रूप मे कक्षाओं का सुचारू संचालन भी किया।
इस अवसर पर गेल सरगम ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमे विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व गेल इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। डीएम ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को अपने प्रभावशाली संबोधन से मार्गदर्शित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में गुरु के महत्व को समझाया और भगवान राम और कृष्ण के जीवन दृष्टांतों से यह बताया की क्यों स्वयं भगवान होते हुए भी उन्होंने गुरु के सानिध्य में गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने गुरु वशिष्ठ, गुरु अगत्सय, काक भूषुण्डी के जीवन की घटनाओं से विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरणा लेने की बात कही। विद्यार्थियों को पात्रता का महत्व बताते हुए उन्होंने गुरु को अधिक से अधिक सम्मान देते हुए उनसे जितना अधिक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर समय ना व्यर्थ करने की सलाह भी विद्यार्थियों को दी। डीएम ने अपने संबोधन में समय के मैनेजमेंट और अपने लक्ष्य स्थापित करने पर बल दिया। विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने सभी की उपस्थिति और प्रेरणादायक संबोधन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ठ अतिथियों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य महा प्रबंधक वेलमुरूगन, महाप्रबंधक शशांक सक्सेना, गेल मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजीव पांडेय और सभी शिक्षक उपस्थित थे। इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार और तिलक कर के किया गया।इस अवसर पर गेल एकता महिला क्लब के प्रतिनिधियों ने भी विद्यालय आ कर सभी शिक्षकों को बधाई दी और विद्यालय के पिछले 25 वर्षों के योगदान और उपलब्धियों की प्रशंसा की।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button