मैथिल ब्राह्मण सभा मथुरा नगर की बैठक संपन्न

पंजीकार रत्नेश्वर झा को किया सम्मानित
ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
मथुरा उप्र
रिपोर्ट भारत शर्मा
मथुरा। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के अंतर्गत मथुरा नगर इकाई की बैठक का आयोजन महेंद्र नगर स्थित पंडित बच्चूसिंह शर्मा के आवास मथुरा पर किया।
बैठक का आयोजन नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में मैथिल ब्राह्मण सदन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मिथिला राज्य से पधारे पंडित रत्नेश्वर झा ने कहा कि मिथिला की संस्कृति देश की अभिन्न संस्कृति है रत्नेश्वर झा जी ने मिथिला के मैथिल ब्राह्मणो के तीज त्योहार आदि के बारे मे मथुरा के मैथिल ब्राह्मणो को जानकारी दी और उनको उनकी पुरानी संस्कृति याद कराई गई उन्होंने मिथिला के ब्राह्मणो के रहने खाने पीने और पंडित्या आदि की जानकारी दी मैथिल ब्राह्मण परिवारों को मूल संस्कृति, संस्कार के बारे में अवगत कराया और समाज में एकता का संकल्प लिया। पंडित ओमप्रकाश शर्मा एवम पंडित बच्चूसिंह ने बताया कि मिथिला की एक अनूठी सांस्कृतिक धरोहर पंजी व्यवस्था को विकसित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मैथिल ब्राह्मणों को उनके ऋषि गौत्र,मुलग्राम,बिजीपुरुष, आदि की जानकारी दी । इस अबसर पर मैथिल ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने रत्नेश्वरझा का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उनको पगड़ी बाँधी गई और मैथिल ब्राह्मण भवन मे बहुत से लोग मौजूद रहे जिनमे मुख्य रूप से उपाध्यक्ष देवो शर्मा, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, संगठन मंत्री ऊदल शर्मा, महामंत्री चंदन शर्मा, ऑडिटर नरेश शर्मा, प्रचार मंत्री राजेंद्र शर्मा,सोहनलाल मिश्र, डालचंद शर्मा, रामजीत झा, पवन शर्मा, कमल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, बृजमोहन शर्मा, विष्णु शर्मा, नेतराम शर्मा सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।