उत्तर प्रदेशलखनऊ

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए दिए दिशा निर्देश

एक भी बच्चा छूटा मानो सुरक्षा चक्र टूटा- जिलाधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया 16 सितम्बर 2022- 18 सितंबर 2022 से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए अधिकाधिक लोगों को जागरूक किया जाये और कोई भी 0 से 5 वर्ष का बच्चा दवा पीने से छूटने न पाये। एक भी बच्चा छूटा समझो, सुरक्षा चक्र टूटा को दृष्टिगत रखते हुए सघन पल्स पोलियों अभियान चलाकर प्रत्येक बच्चे को चयनित कर दवा पिलाएं।
जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने उपरोक्त विचार नगर पालिका इंटर कॉलेज से पल्स पोलियो जन जागरूकता रैली को झंडी दिखाते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग अपनी पूरी टीम के साथ पूर्ण मनोयोग से कार्य करके कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन के कार्य की विस्तृत समीक्षा की जाये, जिससे किसी भी क्षेत्र में कोई बच्चा पल्स ड्राप पीने से छूटने न पाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरुकता के लिए यह रैली निकाली गई है। उन्होंने बताया कि रविवार से जनपद में छह दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो रही है। पल्स पोलियो अभियान में इस बार जनपद के 2 लाख 58 हज़ार 913 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान के दौरान कोल्ड चैन उपकरणों को दुरुस्त रखने के लिए सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को लगाया गया है। एएनएम से कहा गया है कि वह गांवों में संबंधित प्रधानों से बूथ दिवस का उद्घाटन कराएं। उनका सहयोग लेकर बूथ दिवस के दिन प्रभात फेरी निकलवाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र और नगरीय क्षेत्र में कुल 824 बूथ बनाए जाएंगे। जो बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीने से छूट जाएंगे। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की 442 टीमें 19 सितंबर से 23 सितंबर (सोमवार से शुक्रवार) तक घर घर जाकर दवा पिलाने का काम करेगी। इसके बाद भी जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 26 सितंबर सोमवार को दवा पिलाई जाएगी। 41 ट्रांजिट टीमें भी लगेंगी। ये टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, विभिन्न चैराहों व अन्य सार्वजनिक जगहों में सक्रिय रहकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। इसके अलावा 18 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। टीमों पर नजर रखने के लिए 158 सुपरवाइजर तैनात किए गए है। 2 लाख 58 हजार 162 घरों तक पहुंच का लक्ष्य रखा गया है।रैली में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी , जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राकेश सिंह ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व आरसीएच नोडल डॉ शिशिर पुरी, डिप्टी सीएमओ सहित कई चिकित्सा अधिकारी, यूएनडीपी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि , एनएनएम, एनसीसी कैडेट, आशा, सेविका, सहायिका व विद्यालय के शिक्षक और और छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button