अश्वस्थामा की स्थली में किया हवना यज्ञ एवम भंडारा.

Global times 7 रिपोर्ट – भारत शर्मा ( छाता)
छाता। तहसील के गांव खायरा निवासी ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित रामदेव भारद्वाज द्वारा अश्वस्थामा की योग स्थली पिसावा वन में पञ्च यज्ञ प्रचारिणी सभा के आचार्य विवेक उपाध्याय एवम पंडित भारत शर्मा के ब्रह्मत्व में हवन हनुमान भगवान का यज्ञ किया गया। इस अवसर पर पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
शनिवार को ग्राम पिसावा स्थित शनि मंदिर पर वैदिक रीति रिवाज से धूमधाम से श्रद्धा के साथ मनाया गया। आयोजित भंडारे मे श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पूर्व मंदिर में आयोजित हवन यज्ञ में मुख्य यजमान ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के प्रवक्ता पं रामदेव भारद्वाज, पं श्रीराम शर्मा, देवदत्त शर्मा, मनोज शर्मा, डा भारत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। ईश्वर से विश्व में सुख शांति की कामना की गई, एवम् वैदिक संगीत के माध्यम से यज्ञ महिमा का गुणगान किया। समाज में सुख-शांति-समृद्धि एवं सभी लोगों के स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण शुद्धि की कामना की गई।आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें ग्राम प्रधान नंदकिशोर, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरपाल मिश्रा, सोहनलाल मिश्र,मंदिर समिति अध्यक्ष दाऊजी शर्मा, मथुरा जिला अध्यक्ष श्यामलाल मिश्र, रूपकिशोर उपमन्यु, रामजीत झा, जगदीश शर्मा, महंत सुखदेव दास हरी,डालचंद शर्मा, भूदेव शर्मा, सतीश शर्मा, चेतन स्वरूप शर्मा, फरीदाबाद सेवा समिति उपप्रधान ओमप्रकाश भारद्वाज, महासचिव श्रीराम शर्मा, राजू, प्रेमनारायण शर्मा, ने आहूति देकर मंगल कामना की।