बाढ़ राहत की सामग्री वितरण करने से पहले दबंगों ने लूटी।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
1 सितंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। यमुना नदी के किनारे वसे जैसल पुर गांव में बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए राहत सामग्री वितरित होने से पहले दबंगों के द्वारा लूट ली गई। जिसके कारण पात्रों के चेहरों पर तुषार पात हो गया। इस बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायत दी। प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने से डूब गए थे। जिसमें जैसल पुर गांव में चिन्हित किए गए लोगों के लिए सिकंदरा तहसील से बाढ़ राहत सामग्री भेजी गई थी। परंतु गांव में बांटने से पहले ही कुछ लोगों के द्वारा उसे लूट कर अपने साथ ले गए। जिसका वीडियो भी सामने आया तो स्थानीय आधा सैकड़ा लोगों के द्वारा सिकंदरा उप जिलाधिकारी डॉ पूनम गौतम को लिखित शिकायत दी गई तो उपजिलाधिकारी ने जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।