उत्तर प्रदेशलखनऊ

औरैया में धड़ल्ले से प्रयोग हो रहे है कमर्शियल गैस की जगह एलपीजी गैस सिलेंडर

फास्टफूड एवं चाय की अनेकों दुकानों पर खुलेआम हो रहा प्रयोग प्रशासन निद्रा में

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। शहर में इन दिनों फास्टफूड एवं चाय व चाट आदि की दुकानों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर के स्थान पर एलपीजी गैस सिलेंडर का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी नजरअंदाज करते हुए निद्रा में प्रतीत हो रहे हैं। शहर में जगह-जगह एलपीजी गैस सिलेंडर का प्रयोग होते देखा जा सकता है। पुलिस प्रशासन इस बात से अनभिज्ञ नहीं है। वह जानबूझकर मूकदर्शक व तमाशाई ही बना हुआ है। जिसके चलते कमर्शियल गैस की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है।
शहर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर के स्थान पर एलपीजी गैस सिलेंडर का बहुतायत में फास्ट फूड , चाय व चाट आदि की दुकानों पर खुलेआम उपयोग हो रहा है। यह उपयोग शहर में व्यापक तौर पर किया जा रहा है। इसके बावजूद जिला पुलिस प्रशासन जानबूझकर नजरअंदाज किए हुए हैं। कमर्शियल गैस कैलेंडर का प्रयोग मंडी समिति , कोतवाली के सामने, जेसीज चौराहा , फफूंँद रोड , जालौन रोड , ब्लॉक के इर्द-गिर्द, हाजी पेट्रोल पंप , अस्पताल गेट, संजय गेट, सुभाष चौक से देवकली चौराहा तक एवं कानपुर रोड, दिबियापुर रोड, महावीर गंज, प्रधान डाकघर के समीप, इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के समीप, दयालपुर हाईवे रोड ओवरब्रिज के नीचे कभी भी देखा जा सकता है। पुलिस प्रशासन भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के स्थान पर एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग होते दैनिक रूप से देखता है, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई करने से कतराता रहता है। इसके पीछे कारण जो भी हो कहा नहीं जा सकता है। इतना अवश्य है कि पुलिस प्रशासन जानबूझकर मूकदर्शक एवं तमाशाई बना हुआ है। इससे पुलिस प्रशासन की संलिप्तता प्रतीत हो रही है। जिसके चलते एलपीजी गैस सिलेंडरों का प्रयोग बहुतायत में हो रहा है। शहर के तमाम बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं संभ्रांत नागरिकों ने बेतहाशा बढ़ रहे एलपीजी गैस सिलेंडरों के प्रयोग पर रोक लगाते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। जिससे घरेलू एलपीजी गैस के स्थान पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों का प्रयोग हो सके। देखना है कि जिला एवं पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है अथवा मूकदर्शक व तमाशाई ही बना रहेगा यह भविष्य के गर्त में है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button