बारा सगवर थाना प्रभारी
राज बहादुर द्वारा दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव विकासखंड बीघापुर अंतर्गतथाना बारा सगवर प्रभारी राजबहादुर द्वारा पुलिस मुखबिर खास की सूचना पर बक्सर पुल के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया , तलाशी से अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 04 किलो ग्राम गांजा नाजायज बरामद हुआ । गहनता पूर्वक पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि साहब पांच लोग मिलकर अपने लोडर संख्या यूपी 71 एटी 7768 से आसपास के क्षेत्र में भैस चोरी करते है तथा उन भैसो को फैक्ट्री मे जाकर बेंच देते है जिससे अच्छा पैसा कमाते है । दिन में हम लोग गांजा आदि की बिक्री भी करते है । आपके थाना क्षेत्र के गांव चिलौली व टेढ़ा से हम लोगो ने 05 भैस व एक भैसा चोरी किया था जिसको हम लोग उपरोक्त लोडर से लेकर बन्थर स्थित फैक्ट्री पहुंचे थे, जहां पर हम लोगो को सूचना मिली थी कि पुलिस पीछे हम लोगो को पकड़ने आ रही है, तभी हम लोग अपने लोडर को छोडकर भाग गये थे। दिनांक 31.08.22 को हम लोग गांजा लेकर बेचने हेतु निकले थे , हम लोगो के साथ सद्दाम का भाई चांद व उसके दो साथी जिनके नाम चांद को ही पता है , भी साथ थे । हम लोग बक्सर पुल पहुंचे थे कि आपने पकड़ लिया । थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 135/22 धारा 379/411 भादवि व 11 (1) घ पशु क्रूरता अधि0 से सम्बन्धित चोरी की 05 अदद भैस व 01 अदद भैसा को लोडर संख्या यूपी 71 एटी 7768 में पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है । अभियुक्तगण के बयान व साक्ष्य संकलन के आधार पर भैस चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। गांजा बरामदगी के संदर्भ में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 139/22 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 140/22 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया न–
1.सद्दाम पुत्र शफीक नि0 सनगांव थाना कोतवाली फतेहपुर जनपद फतेहपुर,
2.राजा नट पुत्र जयशंकर नट नि0 छुलहा थाना सरेनी जनपद रायबरेली
विवरण बरामदगी –
1.02 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा अभियुक्त सद्दाम के कब्जे से ।
2.02 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा अभियुक्त राजा के कब्जे से ।
3.05 अदद भैस व 01 अदद भैसा ।
4.लोडर संख्या यूपी 71 एटी 7768
1.उ0नि0 श्री रवीन्द्र मालवीय थाना बारासवगर उन्नाव
2.उ0नि0 श्री प्रवीण पुन्ज चौकी प्रभारी ऊंचगांव बारासगवर,
3.हे0का0 मो0 असलमखान थाना बारासगवर उन्नाव
4.का0 मनीष कुमार थाना बारासगवर उन्नाव
5.का0 रिंकू कुमार थाना बारासगवर जनपद उन्नाव
6.का0 दुष्यन्त कुमार थाना बारासगवर उन्नाव






