पुलिस विभाग इस वर्ष जन्माष्टमी कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाएगा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
19 अगस्त 2022
दर्जनों कर्मचारी जन्मोत्सव की सजावट में तल्लीन दिखें।
भक्तजनों ने भंडारे के प्रसाद का आनंद उठाया
सिकंदरा कानपुर देहात। कोविड-19 के चलते वर्ष 2020/21 में कृष्ण जन्मउत्सव की सिर्फ रस्म अदायगी की गई। लेकिन इस वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। जिससे कानपुर देहात जनपद में हर थाना स्तर पर तैयारियों का सिलसिला जारी है।
वहीं पर थाना सिकंदरा परिसर में आज थाना प्रभारी राम गोविंद मिश्रा के देखरेख में आज रात उच्च कोटि कीर्तन मंडल के कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की झांकी जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुलिस विभाग तल्लीन दिखा।
वहीं पर देर रात को धार्मिक भक्त मयी गानो की ध्वनि के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं पर देर शाम तक भंडारे का कार्यक्रम चला। जिसमें भक्तों ने भंडारे के प्रसाद का आनंद उठाया।