बर्थ डे पार्टी मे आये दो लोग भिड़े चली गोली, एक गंभीर
ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क ओमप्रकाश वर्मा नगरा
नगरा(बलिया) थाना क्षेत्र के चचयां गांव मे जन्मदिन पार्टी मे आये दो लोग गुरूवार की देर रात दस बजे आपस मे भिड़ गये इस दौरान सोनू सिंह पुत्र चंद्रमा सिंह 48 वर्ष को साथ आये सतीश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी जयसिंह पुर जनपद मऊ ने पिस्टल से गोली मार दी।गोली चलते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया।घायल युवक का उपचार मऊ मे चल रहा है।
चचयां मे जयनारायण सिंह के पौत्र का जन्मदिन गुरूवार की सायं आयोजित सगे संबंधी जुटे रहे सबकुछ ठीक रहा अचानक रसड़ा कोतवाली के मुड़ासन निवासी सोनू सिंह व जयसिंह पुर मऊ के सतीश उर्फ बबलू के बीच रात दस बजे तकरार बढ़ गयी इतने मे सतीश सिंह ने पिस्टल से सोनू को गोली मार दी। गोली चलते ही अफरा तफरी मच गयी। वहीं गोली मारने वाले को ग्रामीणो ने पकड़कर नगरा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पकड़े गये व्यक्ति के पास से लोडेड पिस्टल बरामद कर अभियुक्त को हिरासत मे लेकर घटना की जांच कर रही है।इधर घायल सोनू का ईलाज मऊ मे चल रहा है।गोली पैर मे लगी है।नगरा पुलिस ने जयनारायन सिंह की पत्नी रामावती देवी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर सतीश उर्फ बबलू पर विधिक कार्यवाई कर चालान न्यायलय भेजा जा रहा है।