उत्तर प्रदेश

कांग्रेसी नेता पर राष्ट्रद्रोह के मुकदमे कार्यवाही की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क

अलीगढ़.भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के वैनरतले सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने बीते दिनों भारत की नवनिर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी अलीगढ़ को संबोधित एक प्रार्थना पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर आरोपी नेता पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज कराये जाने की मांग की। इस दौरान भाजयुमो नेताओ ने जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नृतत्व में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर उनके नेता की टिप्पणी पर कड़ा एतराज जताया है साथ ही इसको कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का सुनियोजित प्लान बताया है।
भाजयुमो अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा कि ऐसी भाषा शैली से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस देश विरोधी राजनीति पार्टी है जो देश के लिये बेहद शर्मनाक बात है। उन्होंने कहा कि माफी मांगने मात्र से किसी अपराध को खत्म नही किया जा सकता है इस लिए अधीर रंजन चौधरी पर देशद्रोह का मुकद्दमा चलाकर उसे जेल में डालना ही देशहित में है क्योंकि यह पूरे विश्व पटल पर देश को अपमानित करने जैसा है।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला महामंत्री धीरज चौधरी, अंकित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी, लतेश लोधी, प्रमेन्द्रपाल सिंह, राजीव रज्जी, उदयपाल सिंह, अर्जुन सोलंकी, जिला मंत्री विनय कुमार, विक्की चौधरी, रजत उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित ठाकुर, सोशल मीडिया विशेषज्ञ प्रशांत ठाकुर, जवां अध्यक्ष रवीकान्त माहेश्वरी, हरदुआगंज अध्यक्ष सनी चौधरी, टप्पल अध्यक्ष अखलेश शर्मा, जट्टारी अध्यक्ष सत्यवीर अत्री,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button