गांधी पार्क सरोवर मे डूबने से युवक की मौत परिवार मे मचा कोहराम!
ग्लोबल टाइम्स -7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क तहसील रसड़ा सुनील कुमार
रसड़ा(बलिया) स्थानीय कस्बे के गांधी पार्क स्थित सरोवर में शुक्रवार को दोपहर में मछली मारते समय एक युवक की गहरे पानी चले जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि नगर के मोहल्ला मल्लाह टोली का रहने वाला रवि साहनी (21 साल) पुत्र जितेंद्र साहनी गांधी पार्क के सरोवर में मछली मार रहा था। तभी सीढ़ी से किसी प्रकार उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।इस दौरान आसपास के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल युवक को बाहर निकाल कर सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में पहुंचे उसके परिजन रोते-रोते बेसुध हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया।