वायदा पूरा न होने से नाराज आशाओं का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Breaking
कंचौसी।
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी घोषित कर निश्चित वेतनमान और पूर्व ड्यूटी का बकाया मानदेय देने समेत तेरह सूत्री मांगों को पूरा किए जाने किए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर आशा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री /स्वास्थ्य मंत्री और जिला अधिकारी के संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी कार्यालय पर एसडीएम अर्सला नाज को सौंपा गया।
ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि पूर्व में 12 दिसंबर को राज्य स्तरीय आंदोलन में उक्त मांगो को आंशिक रूप से पूरा किए जाने का आश्वासन स्वास्थ्य मंत्री ने दिया था।जिसमें कहा गया था कि अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर 9फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में संयुक्त बैठक में विचार विमर्श मांगों को अंतिम रूप दिए जाने का आश्वाशन दिया गया लेकिन दो बैठकों के बाद कोई बैठक नहीं बुलाई गई और न ही मांगो को पूरा कर राज्य वित्त की बकाया मानदेय का भुगतान ही किया गया।जिससे आशा कर्मचारियों में भारी गुस्सा है।
उहोंने शासन प्रशासन से आशा कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत और ड्यूटी को देखते हुए जल्द जल्द सरकारी कर्मचारी घोषित कर निश्चित वेतनमान देने और बकाया मानदेय का भुगतान करने का अनुरोध किया।साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार और स्वास्थ्य मंत्री अपने वायदा से मुकरते हैं तो इसके खिलाफ राज्यस्तरीय आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान संगठन की जिला अध्यक्ष विनीता सचिव ममता शुक्ला,रेखा रानी , किरन बाला,गिरजेश कुमारी, मिथलेश कुमारी,सपना, अखिलेश कुमारी समेत जिले भर की आशा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।





