विजय सिंह सैंगर बने मानस इंटर कॉलेज कंचौसी के प्रधानाचार्य

Breaking
नवांगतुक प्रधानाचार्य बोले छात्र छात्राओं को मिलेगा पढ़ाई का माहौल।
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र. विशेष संवाददाता सुरेश यादव
मानस इंटर कालेज कंचौसी के वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार सैंगर को वरिष्ठता सूची के आधार पर मानस इन्टर कालेज कंचौसी के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त हुये है। जिस पद पर पिछले 30 मार्च को उपेंद्र चतुर्वेदी सेवानिवृत हुये थे।
जिनको पिछले मंगलवार को प्रधानाचार्य पद पर चार्ज सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य उपेंद्र चतुर्वेदी तमाम शिक्षक और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। विजय सैंगर कालेज मे 1991 से सहायक अध्यापक के रूप कार्य कर रहे थे। जो सीनियर होने के कारण इस पद पर आसीन हुये है ।
प्रधानाचार्य पद लेने के बाद नवागंतुक प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय मे पठन पाठन अनुशासन एवम खेल आदि को बढ़ावा देने के साथ ही शिक्षक अविभावको के साथ बैठके करने के लिए सम्पर्क किया जायेगा । जहां लायब्रेरी की सुविधा
एवम परिषर को हरा भरा रखने के लिए शीघ्र काम शुरू कर दिये गये है। जिससे छात्र छात्राओ को अच्छा नागरिक बनाने के पूरे प्रयास किये जायेगे। जिसमे आसपास के लोगो से सुझाव लिए जायेगे।






