सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, संग्रह अमीनों और संग्रह सेवकों को सम्मानित कर दी गई विदाई

डेरापुर कानपुर देहात उप्र
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज नेटवर्क टीम कानपुर देहात तहसील ब्यूरो रिपोर्ट राजेन्द्र प्रताप सिंह
डेरापुर तहसील सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल एवं संग्रह अमीन संघ के तत्वावधान में सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक, लेखपाल संग्रह अमीनों एवं संग्रह सेवक को भावभीनी विदाई दी गई, जिसमें राजस्व निरीक्षक बसंत लाल सिंह, जयनारायण, धर्मेश बाजपेई, लेखपाल सुभाष चंद्र, माधव सिंह ,संग्रह अमीन चंद्रकांत शुक्ला ,संग्रह सेवक विशंभर सिंह, गंगाराम को उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्रम, जरी की माला तथा धार्मिक पुस्तके भेंट की गई।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी को राजस्व कमिर्यों ने कर्तव्य निष्ठा का प्रदर्शन किया है तथा आगे समाज तथा परिवार को उनसे अपेक्षाएं हैं, जिसकी चुनौती उनके सामने हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त राजस्व कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सरकारी दायित्व समाप्त हुआ है, लेकिन सामाजिक दायित्व अभी शेष है, जिसके लिए उन्हें इसी कर्तव्य निष्ठा का प्रदर्शन करना होगा। समारोह में राजस्व कार्यालय निरीक्षक कृष्णमूरारी ने सस्वर कविताओं के जरिये लोगों को मनोरंजन किया। इस अवसर पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष शिवम शुक्ला अमीन संघ जिला अध्यक्ष अनूप दीक्षित, लेखपाल देवराज सिंह, देवेंद्र सिंह, अवधेश गोसाईं, कमल किशोर सिंह राजावत, राजाबाबू कटियार और संग्रह अमीन लल्लू सिंह, सौरभ सिंह, रामेश्वर दीक्षित, अजय, राजेश चौबे सहित लेखपाल और संग्रह अमीन, संग्रह सेवक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






