प्रेरणा

जब अटल जी ने पाकिस्तानी महिला पत्रकार को दिया जवाब !


Global times 7news


पकिस्तान की इस महिला पत्रकार ने जब अटल जी से कहा,‘आप अगर मुंह दिखाई में कश्मीर दें ,तो मैं आपसे शादी कर लूंगी’ ,जवाब में अटल जी ने कहा की ठीक है लेकिन…
हमारे देश में ऐसे ऐसे प्रधान मंत्री हुए है जिन्होंने अपना जीवन देश के लिए ही न्योछावर कर दिया है,उन्होंने सिर्फ देश के लिए ही सोंचा और देश के लिए ही मर मिटे! आज हम आपको एक नेता से जुड़े ऐसी ही एक बात बताने जा रहे है जिसे देखकर आप हैरान हो जायेंगे! आपको हम बता दे कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपाई आज अब हमारे बीच में नहीं है और पच तत्व में विलीन हो चुके है! आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे है जिसके बारे में आप सुनकर उनके ऊपर गर्व महसूस करेंगे!
बात तकरीबन तब की है 1999 की जब भारत के तात्कालिक प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी ने भारत से पाकिस्तान के बीच बस सेवा शुरू की थी! अमृतसर-लाहोर बस सेवा शुरू करने के समय अटल बिहारी बाजपेई ने खुद ही लाहोर बस में सफ़र की थी! और लाहोर तक यात्रा भी की थी! लाहोर पहुँचाने के बाद भारत के प्रधान मंत्री का वहां पर जोरदार स्वागत हुआ था उन्होंने गवर्नर हाउस में बहुत जबरदस्त भाषण भी दिया था और पकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा था कि तुम दोस्त बदल सकते हो पडोसी नहीं!तुम इतिहास बदल सकते हो भूगोल नहीं!
तभी वहां पकिस्तान की एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया की आपने अभी तक शादी क्यों नहीं किया,मै आपसे शादी करना चाहती हु लेकिन मेरी एक शर्त है कि आप मुंह दिखाई में कश्मीर दे देंगे! उस महिला पत्रकार की बात सुनकर अटल जी हँसे उसके बाद उन्होंने जवाब दिया कि मै तो तैयार हु लेकिन मुझे दहेज़ में पूरा पाकिस्तान दे दो! लोग इनकी हाजिर जवाबी पर हंस पड़े थे! ऐसे थे अटल बिहारी वाजपाई जी। शत शत नमन।

हम से जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो जरूर करें। धन्यवाद

आज भी अटल बिहारी वाजपेई जी लोगों के दिलों में रहते हैं

Global Times 7

Related Articles

Back to top button