उत्तर प्रदेश

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गये पानी ने यमुना नदी उफान पर,लोगो की चिन्ता बढ़ी

Breaking


*-यमुना का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में आई बाढ़*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 24 अगस्त 2025*
*#अजीतमल,औरैया।*   यमुना में एक बार फिर उफान आना शुरू हो गया है सुबह से लगातार जल स्तर बढ़ रहा है जिससे यमुना के आसपास बसे गॉव के लोगो में दहशत है तो वही प्रशासन भी उलर्ट मोड़ पर आ गया है।हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गये पानी का वहाव रविवार की सुबह तक जनपद क्षेत्र की यमुना में पहुच गया जिससे अचानक यमुना का जल तेजी से बढ़ना शुरू हो गया जिससे यमुना के आसपास बसे गॉव के लोगो की चिन्ता बढ़ गयी तो वही प्रशासन भी एलर्ट मोड़ पर आ गया।
    लगातार बढ़ रहें जल स्तर के चलते गौहानी कलां मार्ग पर बनी पुलिया पर पानी भर गया। जिससे गांव का रास्ता बंद हो गया।तो वही सिकरोड़ी गॉव के किनारे बने शमसान घाट के पास तक पानी पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को दखते हुए यमुना के आसपास स्थिति गॉव के लोगो का दहशत के चलते बुरा हाल है। यमुना नदी का पानी खेतों तक पहुंच गया है। किसानों को अपनी फसलों के नुकसान की चिंता सता रही है पिछली दिनों आयी बाढ़ के दृष्य को यादकर बुरी तरह परेशान थे तो वही प्रशासन भी पूरी तरह अपनी तैयारी बना चुका था तहसील अजीतमल द्वारा बाढ़ क्षेत्र की चौकियो को एलर्ट जारी किया गया था तथा राहत केन्द्र एवं राहत सामग्री की भी तैयारिया पूरी कर ली गयी थी। जल स्तर लगातार बढ़ने से सिकरोड़ी, गुहानी कला, गुहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज  ततारपुर, बबाईंन, आदि गॉव को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती थी। वही बाढ़ की स्थिति देखते हुए तहसील अजीतमल के उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत तथा तहसीलदार अविनाश कुमार, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल लगातार बाढ क्षेत्र पर नजर बनाये हुये है। उन्होंने यमुना के किनारे बसे गॉव गौहानी कलां एवं सिकरोड़ी, बड़ैरा, गूँज, ततारपुर आदि गॉवो के लोगों से मुलाकात कर उनसे हाल चाल जाना तथा चौपाल लगाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने बताया कि 109 मीटर पर पानी बह रहा हे गोहानी कला मार्ग पर एक नाव का इंतजाम कर दिया गया हे कल से कम होने की उम्मीद है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button