विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट फ्रांसिस एकेडमी के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जीटी-70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
29 अप्रैल 2023
#औरैया।
सेंट फ्रांसिस एकेडमी आनेपुर औरैया में शनिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के अद्भुत मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान के महत्व को समझाते हुए बच्चों ने अनेक प्रकार के विज्ञान से संबंधित मॉडल बनाए। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा बनाए गये मॉडलों की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य फादर एंटनी चाॅको ने कहा कि विद्यार्थी इसी तरह अपनी ऊर्जा को सही दिशा में अग्रसर करते रहे।

उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी कल का भावी कर्णधार है जो अपने माता-पिता के साथ-साथ संपूर्ण राष्ट्र को गौरव की अनुभूति कराता है, वहीं उप प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की बुद्धिमता की प्रशंसा की और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने को कहा। इस मौके पर सामूहिक विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम पुरस्कार, जिज्ञासा 7सी, द्वितीय पुरस्कार, दिव्यांश सिंह 8सी, तृतीय पुरस्कार इशिका धनगर 7सी एवं सीनियर सामूहिक विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम पुरस्कार सृष्टि दुबे 12 बी, द्वितीय पुरस्कार लक्ष्य दुबे 9 बी, तृतीय पुरस्कार रोसलीना टेरेसा 9 सी तथा ग्रुप विज्ञान प्रदर्शनी जूनियर प्रथम पुरस्कार आयुष दुबे 7सी, रूद्र प्रताप 7सी, द्वितीय पुरस्कार सारस्वत 7 बी, अर्जुन 7बी, तृतीय पुरस्कार अक्षरा 8सी अक्षिता पटेल 8सी सीनियर ग्रुप विज्ञान प्रदर्शनी प्रथम पुरस्कार आयुषी सिंह 12ए, अंशिका शुक्ला 12ए, वसुंधरा दीक्षित 12ए, द्वितीय पुरस्कार कृष्णा दुबे 12ए, मोहित कुमार 12बी, यश कुमार 12ए तृतीय पुरस्कार शौर्य पाठक 9सी, रुद्रांश त्रिपाठी 9सी, यश यादव 9 सी को दिया गया।विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजक रनीस सर, अभिषेक सर, अनु थॉमस सर, स्कूल पीआरओ गौरव कुमार पोरवाल एवं सेंट फ्रांसिस परिवार के अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया और बच्चों का मार्गदर्शन किया।