उत्तर प्रदेश

श्री बदलेश्वर महादेव दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन !


ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के ग्राम भरतीपुरश्री बदलेश्वर महादेव जी विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ जिसमें भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने पहलवानों का उत्साह वर्धन  किया वहीं पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के पिता तेज बहादुर सिंह ने दंगल अध्यक्ष श्री विजयपाल मास्टर  को सम्मानित कर दंगल प्रतियोगिता को आर्थिक सहायता प्रदान की यह दंगल लगभग 100 वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है जो ग्रामीण संस्कृति और प्रेम भावना का प्रतीक है आयोजन में केवल स्थानीय लोगों को एकत्रित किया बल्कि आसपास के क्षेत्र से आए पहलवानों और दर्शकों को भी आकर्षित किया मेले में कुश्ती के रोमांटिक मुकाबले के साथ-साथ मेला का भी आयोजनरहा इस वर्ष के दंगल में सबसे खास आकर्षण रहा दंगल में आए अन्य पहलवानों ने भी अपनी कुशलता और ताकत का प्रदर्शन किया जिसे दर्शकों को उत्साह से भर दिया प्रत्येक मुकाबले में पहलवानों ने अपनी तकनीक और जोश का शानदार प्रदर्शन किया जिसे देखकर दर्शक मन मुग्ध हो गए दंगल के सफल आयोजन में निर्णायकों की भूमिका अहम रही निर्णायक सोनू सिंह रजनीश सिंह धोनी पहलवान रहे फाइनल मुकाबला यह मुकाबला  सुमित झींझक और श्याम झांसी के मध्य मुकाबला हुआ जिसका इनाम ₹20000 था यह मुकाबला लगभग आधे घंटे चला जिसमें सुमित झींझक विजेता हुए दंगल प्रतियोगिता में बदलेश्वर महादेव दंगल प्रतियोगिता के अध्यक्ष विजय पाल सिंह कोषाध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान कार्यवाहक देवेंद्र सिंह फौजी राजेंद्र सिंह फौजी मुख्य संचालक धीरेंद्र सिंह प्रधान व सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह नंदू रहे कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचंद्र सिंह पप्पू लकी सिंह गुरु प्रसाद सिंह अनूप सिंह प्रेम कुमार सिंह ऋतुराज सिंह अंशु सिंह रवि प्रताप सिंह दीपक सिंह रोहित सिंह करन सिंह भीम सिंह सुजीत सिंह रामेंद्र सिंह आलोक सिंह रहे दंगल में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button