उत्तर प्रदेश

झोपड़ी में लगाई आग सामान जलकर हुआ खाक

                                                                                                      *-लहसुन आलू गेहूं लाही भूसा जलने से हुआ बड़ा नुकसान*                                         *जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 02 जून 2025*                                              *अछल्दा,औरैया।*   थाना क्षेत्र के गांव ग्वारी में सड़क के किनारे रखी झोपडी  में रखा लहसुन आलू गेहूं  लाही पास में लगे भूसा के कूप में  आग लगा दी। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने कड़ी मकसद के बाद आग पर पाया काबू। क्षेत्र गांव ग्वारी निवासी गोपी राम पुत्र बालकृष्ण अपराह्न 3: 30 झोपडी के पास बैठे थे। तभी गांव बकुआ निवासी आरोपी समेत अज्ञात साथी के साथ झोपडी के पास बैठकर शराब पी रहा था। तभी पीड़ित के पुत्र कन्हैया को गाली-गलौज करने लगा। पुत्र ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी और हाथ में लिए माचिस से मेरी झोपडी में आग लगाकर मौके से भाग गया। आग की लपटे देख ग्रामीण दौड़े। पुत्र कन्हैया ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड चौकी प्रभारी हेमंत चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने से झोपडी रखा 2 ट्राली लहसुन 5 बोरी लाही 5 बोरी  गेहूं 20 कुंतल भूसा  2 बोरी आलू जल कर खाक हो गया।पुलिस द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल धीरेन्द्र कुमार को सूचना दी गई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button