श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 09 मई 2025*
*#अजीतमल औरैया।* भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास पं. साकेत बिहारी दीक्षित महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।
अजीतमल के मौहल्ला राजीव नगर में स्थिति काली माता मन्दिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा का संगीतमयी वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूमने लगे। वही श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बालरूप में कृष्ण को लेकर बसुदेव भगवान की मनमोहक झाकी प्रस्तुत की गयी था भक्तो द्वारा भगवान कृष्ण के बालरूप का पूजन किया गया तथा खूब बधाईया डाली गयी तथा व्यास जी द्वारा बधाई डालने वालो केा प्रसाद रूप में खिलौना, विस्कुट तथा टॉफी का पंडाल में वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कस्बे के युवाओ की टौली लगातार श्रोताओं की सेवा में लगी हुई है।