उत्तर प्रदेश

परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*

Breaking


*शहर में गूंजे ‘जय परशुराम’ के नारे*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट रामप्रकाश शर्मा। 29 अप्रैल 2025*
*#औरैया।*  परशुराम जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर से हुआ, जहां ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने भगवान परशुराम की आरती उतार कर यात्रा को रवाना किया।
       शोभायात्रा तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप, संजय गेट, सुभाष चौक, नगर पालिका इंटर कॉलेज, तहसील तिराहा, सदर बाजार, लेडीज मार्केट होते हुए पुनः संजय गेट पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मंच लगाकर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। इटावा रोड पर सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला एवं नगर पालिका परिषद पर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान ‘जय परशुराम’, ‘ब्राह्मण एकता जिंदाबाद’, और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे भी गूंजते रहे, जिससे माहौल ओजमय बन गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। आयोजन के अंत में उपस्थित लोगों ने परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, सद्भाव और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर शोभायात्रा में नीरज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू बाजपेई, आदर्श पांडे, छैया त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे, विशाल शुक्ला, गौतम शुक्ला, हरि गोविंद तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, कन्हैया अवस्थी, राजू पाठक, सुनील मिश्रा प्रधानाचार्य नगर पालिका इंटर कॉलेज, अजीत मिश्रा, कैलाश शर्मा, बीनू तिवारी हरी अग्निहोत्री, एडवोकेट पंकज अवस्थी, भाजपा नेता लल्ला शर्मा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button