उत्तर प्रदेश

डिप्रेशन में आया अधेड़ यमुना में लगाई छलांग बिगड़ी हालत अस्पताल से रेंफर                 

नाविको व मछुआरों ने अधेड़ को निकाला बाहर मौके पर पहुंची पुलिस                                               स्थानीय शेरगढ़ घाट यमुना नदी पुल पर पहुंच कर अधेड़ ने घटना को दिया अंजाम                                           *जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 26 मार्च 2025*                                            *#औरैया।*  स्थानीय देवकली चौराहा निवासी एक अधेड़ आज बुधवार की दोपहर स्थानीय शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल पर पहुंचा। इसके बाद अधेड़ ने यमुना में छलांग लगा दी। मौजूद लोगों ने यह नजारा देखा। इसके साथ ही इस आशय की सूचना पुलिस को दी। नाविकों व मछुआरों ने अधेड़ को यमुना से बाहर निकाला। इसके बाद उसे स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए अधेड़ को बाहर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अधेड़ ने डिप्रेशन के कारण घटना को अंजाम दिया है।                                                 .           सदर कोतवाली क्षेत्र देवकली चौराहा सैनिक कॉलोनी निवासी अवध बिहारी 58 वर्ष पुत्र रामेश्वर आज बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे स्थानीय शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल पर पहुंचा। इसके बाद उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह नजारा नदी पर मौजूद नाविकों एवं मछुवारों ने देखा। इस आशय की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी।  मछुआरों एवं नाविकों ने अधेड़ को नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गयी। हालत बिगड़ने की कारण अधेड़ को स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि अधेड़ के फेफड़ों में पानी चला गया है। इसी को लेकर चिकित्सकों ने अधेड़ को 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचोंली रेफर कर दिया। अस्पताल में मौजूद पड़ोसी व रिश्तेदारों ने बताया कि अधेड़ जुआ में पैसे हार गया था। इसी बात को लेकर जीतने वाले ज्वारी ने अधेड़ का मकान अपने नाम लिखा लिया। इसी बात को लेकर अधेड़ डिप्रेशन में चल रहा था। इसी बात को लेकर अधेड़ ने आत्महत्या करने के लिए घटना को अंजाम दिया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button