उत्तर प्रदेश

ऑटो से टकराया ई-रिक्शा चार महिलाएं घायल।

*जीटी 7 रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील ब्यूरो औरैया/अजीतमल रिपोर्ट। 22 मार्च 2025*
*#अजीतमल,औरैया।*  बाबरपुर -फफूंद मार्ग पर  चकसत्तापुर गांव के समीप ऑटो से टकराकर ई रिक्शा सवार चार महिलाएं घायल हो गयी। सभी को घायलावस्था में एंबुलेंस द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार अटसू से ई-रिक्शा में बैठकर बाबरपुर जा रही सवारी सुखरानी पत्नी भारत सिंह निवासी भौनी का पुरवा, रामा देवी पत्नी महेश बाबू निवासी बरीपुरा, महारानी पत्नी राजेश कुमार निवासी  रामपुर वैश्य अछल्दा, लक्ष्मी पत्नी बृजेश निवासी भैसोंल अछल्दा जैसे ही चकसत्तापुर गांव के समीप पहुंची वैसे ही आगे जा रहे ऑटो से ई- रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में ई-रिक्शा सवार उपरोक्त महिलाएं घायल हो गई। सभी को घायलावस्था में एंबुलेंस द्वारा सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button