उत्तर प्रदेश

एक्सिस पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

शारदा संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*जीटी 7 ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद ब्यूरो रिपोर्ट। 08 मार्च 2025*
*#फफूंद,औरैया।*  कस्बे के दिबियापुर रोड पर स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय में शारदा संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री पी.के. दीक्षित जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में बाबरपुर शाखा के प्रधानाचार्य श्री एन.के. मिश्रा जी व बचपन स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एस. कुमार जी शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री गुरमीत सिंह सोढ़ी जी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।कार्यक्रम में छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। इस अवसर पर सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने महिला शशक्तिकरण पर भाषण दिए और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button