जंगे आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भारी श्रृद्धा और उत्साह से मनाई गई

* सुभाष विचार मंच द्वारा सुभाष चौक पर आयोजित किया कार्यक्रम*
*- जिलाधिकारी, पालिका अध्यक्ष, कांग्रेस, चित्रांश सभा समेत गणमान्य नागरिकों ने किया सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 23 जनवरी 2025*
*#औरैया।* जंगे आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज औरैया नगर समेत पूरे जिले में भारी श्रृद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य आयोजन सुभाष विचार मंच के तत्वाधान में शहर के सुभाष चौक पर आयोजित हुआ। . यहां पर जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, सुभाष मंच व प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, महासचिव विवेक पोरवाल, भारत प्रेरणा मंच के महासचिव अविनाश अग्निहोत्री, पूर्व आरएम एसपी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रजकिशोर पांडे ब्रदर, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, अशोक शर्मा, किशन गोयल, रामू पेंटर, प्रेमचंद गुप्ता, अरविंद बाजपेई, रामानंद चौबे, पालिका सभासद विवेक कुमार उर्फ कुल्लन नेता, अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल, राम आसरे गुप्ता समेत सुभाष मंच के पदाधिकारी व सदस्यों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिंदाबाद के नारों से पूरा सुभाष चौक गूंजता रहा। माल्यार्पण के बाद सुभाष चौक से लेकर शहीद पार्क तक जिलाधिकारी व अन्य गणमान्य लोगों की अगुवाई में मार्च निकाला गया। शहीद पार्क में जिलाधिकारी सहित गणमान्य लोगों ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतवीर मुकुंदी लाल तथा 12 अगस्त 1942 के बलिदानियों की याद में बने स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर सुभाष विचार मंच के संस्थापक/संरक्षक आनंद कुशवाहा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके अलावा चित्रांश महासभा के पदाधिकारी व सदस्यों ज्ञान सक्सेना, भीमसेन सक्सेना आदि ने भी सुभाष चौक पर सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।