उत्तर प्रदेश

रेलवे द्वारा चारदीवारी निर्माण को लेकर किसान और रेल अधिकारी आमने सामने

औरैया

    *कंचौसी फफूंद रेल स्टेशन के बीच डाउन ट्रेक की तरफ़ किसानो ने जबरन भूमि पर हो रहे निर्माण को रोका अधिकारी बोले शीघ्र समाधान किया जायेगा*

*ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया उप्र. विशेष संवाददाता सुरेश यादव*

   इंडियन रेलवे द्वारा रेल ट्रेक के दोनो तरफ सीमेंट की दीवार बनाये जाने का काम तेजी से चल रहा है। उसी क्रम मे कंचौसी फफूंद रेल स्टेशनो के बीच किलोमीटर 1093 मे डाउन की तरफ़ ढिकियापुर नौगवा कंचौसी के किसान चंद्रशेखर  राणा,  पूर्व प्रधान अजय कुमार नीरज सिंह,  शिवम,रामकुमार , राम महेश, आदि ने एक वर्ष से बंद दीवार का कार्य फिर से चालू होने पर पेटी ठेकेदार राजकुमार को रोक दिया। जो किसानो की रेलवे सीमा से तीन मीटर अधिक जमीन पर दीवार निर्माण कर रहा है।जिसे पिछले एक साल पहले एसडीएम के आदेश पर लेखपाल राजशेखर ने पैमाइस के दौरान गलत बताते हुए किसानो की भूमि छोड कर ठेकेदार को निर्माण करने को कहा था।और उसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियो को प्रेषित की थी जिसकी कॉपी  किसानो के पास है
    आज उसी दीवार का काम शुरू कराने इंडियन रेलवे इटावा के सैक्सन इंजीनियर अनुपम कुमार  मुकुल सिंह आदि रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। और अपनी दीवार का निर्माण रेलवे की जगह मे ठीक  बताया जिसका किसानो ने बिरोध करते हुए लेखपाल द्वारा पूर्व मे दी गई रिपोर्ट को दिखाते हुए मौके पर लेखपाल को बुलाने की मांग की लेखपाल ने मौके पर पहुंच  दीवार का निर्माण किसानो के खेतो मे होता बताया जब कि रेल अधिकारी अपनी जगह मे बता रहे थे
   जिस पर रेल इंजीनियर अनुपम कुमार ने शीध्र जिला व तहसील प्रशासन से पत्र भेजकर पुराने रिकार्ड से मिलान कर राजस्व टीम के साथ मौका पर आकर समाधान कराने का किसानो को भरोसा दिया तब तक दीवार का निर्माण बंद रहेगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button