घर से लापता बच्चों को पुलिस ने परिवारीजन को सौंपा!

*जीटी-7, राहुल कुमार पोरवाल जिला अपराध संवाददाता औरैया ब्यूरो रिपोर्ट। 30 दिसंबर 2024* *#दिबियापुर,औरैया।* रविवार को समय करीब 09.00 बजे सूचनाकर्ता अजय सिंह यादव पुत्र सहदेव सिंह निवासी ग्राम करियापुर थाना सहायल जिला औरैया द्वारा बताया गया कि 02 बच्चे(उम्र क्रमशः 04 वर्ष लड़की व 02 वर्ष लड़का) टहलते हुये मेरे गांव की तरफ आ गये है जो अपने एवं अपने माता पिता का नाम व पता नहीं बता पा रहे है। . उक्त सूचना पर तत्काल थाना सहायल प्रभारी अमर बहादुर सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम करियापुर पहुँचे तो सूचना कर्ता अजय सिंह यादव पुत्र सहदेव सिंह निवासी ग्राम करियापुर थाना सहायल जनपद औरैया से बच्चो को प्राप्त कर उच्चाधिकारी गणों व सोशल मीडिया को जानकारी देते हुये थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व संभ्रान्त व्यक्तियों से गुमशुदा बच्चों के माता-पिता के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, तो उक्त बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई कि आदेश कुमार उर्फ गुड्डू दोहरे पुत्र बाल कृष्ण निवासी ग्राम मानधवन थाना सहायल जनपद औरैया के बच्चें हैं। जानकारी प्राप्त होने पर उनके माता-पिता को थाने पर बुलाकर बच्चों के पिता आदेश कुमार दोहरे व माँ अर्चना देवी व गांव के अगल-बगल के कई लोगों से तस्दीक कर तथा जानकारी प्राप्त कर उक्त बच्चों को उनके माता-पिता नाम क्रमशः- पल्लवी उम्र करीब 4 वर्ष व वन्टी उम्र करीब 02 वर्ष को सकुशल व सही हालत में सुपुर्द किया गया।