उत्तर प्रदेश

युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान!

नौकरी ना मिलने पर रविवार शाम को घर लौटा था युवक*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 21 अक्टूबर 2024*                                              *#अयाना,औरैया।* थाना क्षेत्र के अकबरपुर में सोमवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की है।
  अकबरपुर निवासी धीरे दोहरे (35)      ने रविवार देर रात को कमरे के बयाले में लगे बांस पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जागी पत्नी रीता पति का शव फंदे पर देख चीखने लगी। शोर सुन पहुंचे परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अनहोनी पर बेटी परी, किंजल, मां राजाबेटी रोने बिलखने लगी। पत्नी रीता ने बताया कि पति आठ दिन पहले रोजगार खोजने के लिए गुजरात गए थे। वहां नौकरी ना मिलने पर रविवार शाम छह बजे घर लौटे थे। वह काफी परेशान थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने की मांग पर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button