उत्तर प्रदेश

रोड पर अठखेलिया करते गौ वंश आम जनमानस परेशान, नगर पंचायत प्रशासन नहीं देता ध्यान

उत्तर प्रदेश

रोड पर अठखेलिया करते गौ वंश आम जनमानस परेशान, नगर पंचायत प्रशासन नहीं देता ध्यान

*जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 03 सितंबर 2024*

*#अजीतमल,औरैया।* पूरा मामला नगर पंचायत अटसू का है। जन्हा दिबियापुर बाबरपुर मार्ग पर आवारा गौ वंश आए दिन दंगल लड़ते दिखाई देते हैं। जिसके कारण मुख्य मार्ग लगभग जाम हो जाता है। आम जनमानस तो इतना परेशान हैं की आने जाने वाले राह गीर आवारा गौ वंश की वजह से या तो रास्ता काट कर निकलते हैं या फिर उनके हटजाने की बाट जोहते हैं। यदि समय रहते नगर पंचायत प्रशाशन ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना इन आवारा गौ वंशो की वजह से घट सकती है। क्योंकि आवारा गौ वंश अकसर मुख्य मार्ग पर ही लड़ने लगते हैं। जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है। . इन आवारा गौ वंशो की वजह से फल सब्जी की रेड़ी लगाने वाले तो इतने परेशान रहते हैं। की जरा सी नजर हटते ही उनका नुकसान कर देते हैं। स्कूल आने जाने वाले बच्चों और अध्यापकों को भी स्कूल जानें में लेट कर देते हैं। खास कर महिला टीचरों को इन आवारा गौ वंशो की वजह से अक्सर परेशान देखा जाता हैं। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इन आवारा गौ वंशो पर बहुत धन खर्च कर रही है। लेकिन जमीन पर सरकार की योजनाओं को नगर पंचायत प्रशाशन जम कर पलीता लगा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ किसान परेशान हैं। ये आवारा गौ वंश बाजरा की खेती को इन दिनों बहुत नुक्सान पहुंचा रहे हैं। किसान इन आवारा गौ वंशो की वजह से सारी सारी रात जागते रहते हैं। फिर भी ये गौ वंश किसानों की फसलों को नजर हटते ही चौपट कर देते हैं। आम नागरिकों का कहना है की नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और संभम्धित अधिकारियो को आम जनमानस की समस्या को देखते हुए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button