Uncategorized

हिन्दू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

मुख्य रूप से 151 मीटर का झंडा रहा आकर्षण का केंद्र

*हिन्दू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा

 

*मुख्य रूप से 151 मीटर का झंडा रहा आकर्षण का केंद्र*

*जीटी-7, ओम कैलाश राजपूत संवाददाता फफूंद ब्यूरो रिपोर्ट। 16 अगस्त 2024*

*#फफूंद,औरैया।* गुरुवार को नगर में हिन्दू युवा मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा। नगर के गेल वाटिका गेस्ट हाउस से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को अमरनाथ दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ध्वज रोहण अभिषेक मिश्रा डीजीसी ने राष्ट्रगान गाकर किया तथा तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता जीत कुमारी दुबे ने की। .तिरंगा यात्रा कटरा हेमनाथ स्थिति गेस्ट हाउस से शुरू होकर टाकीज रोड, मुहल्ला कायस्थान, ऊंचाटीला, मुहल्ला भराव, अछल्दा चौराहा, मुहल्ला मेवातियान,मुहल्ला चमनगंज, ख्यालीदास तिराहा मुख्य बाजार, होमगंज से होती हुई वापस गेल वाटिका गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। विशाल तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से 151 मीटर का तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र, तिरंगा यात्रा का नगर के समाजसेवियों ने जगह जगह फूल बर्षा कर उत्साह वर्जन किया। तिरंगा यात्रा में बच्चों से लेकर नव युवक व बुजुर्ग देश भक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे। जिससे नगर गुंजायमान हो उठा। सुरक्षा की दृष्ट से थाना प्रभारी गंगा दास गौतम मय फोर्स के मौजूद रहे।इस मौके पर हिन्दू युवा मोर्चा संघ के पदाधिकारी गण प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा, ओवरन सिंह राजपूत,राम जी मिश्रा,अनिल कुशवाहा, अरविंद यादव, सतीश शुक्ला, उदय शंकर शुक्ला, अशोक शर्मा, भारत सिंह कुशवाह,सहित आठ सैकड़ा लोग तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button