जनपद में अंबेडकर जयंती को लेकर रही धूम शोभायात्रा के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम !

जनपद के विभिन्न कस्वों एवं राजनीतिक दलों समाजसेवी संगठनों ने श्रद्धा के साथ मनाई बाबा साहेब की 135वीं जयंती* *जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया,रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा औरैया, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जनपद में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह व श्रद्धापूर्वक जयंती मनाई। इसके साथ ही औरैया शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकली गई। एक शोभायात्रा ग्रामीणांचल क्षेत्र गोहाना से भी निकाली गई, जो शहर के रविदास धर्मशाला पहुंचकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा साहब जयंती पर रविदास धर्मशाला में स्टॉल भी लगाए गए, जिसमें विभिन्न प्रकार की बाबा साहब की पुस्तकें एवं झंडा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर आदि सुशोभित हो रहे थे। स्थानीय पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा फायर स्टेशन के समीप स्थित रविदास धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों पर बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ ही देवी देवताओं की रथो पर सवार भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह जलपान के साथ स्वागत हुआ। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुनः रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हो गई। शोभा यात्रा के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चौक-चौबंद रही। . संत रविदास एवं डॉ अंबेडकर धर्मशाला समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर 14 अप्रैल मंगलवार को सर्वप्रथम धर्मशाला में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभा यात्रा में विभिन्न रातों पर सुसज्जित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की झांकी के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल लोग बैंड-बाजों की धुन पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा का रास्ते में जगह-जगह जलपान के साथ सम्मान किया गया। इससे पूर्व वक्ताओ ने बाबा साहेब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभा यात्रा संत रविदास धर्मशाला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहा विकासखंड गेट अस्पताल गेट संजय गेट सुभाष चौक से दिबियापुर रोड तहसील गेट भूलेश्वर मंदिर द्विवेदी गेस्ट हाउस से बांया सहकारी संघ, पुराना फफूद रोड, गोविंद नगर गेट, बड़ी माता मंदिर पचराहा जनक दुलारी इंटर कॉलेज होते हुए न्यायालय रोड स्थित उपरोक्त संत रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एन आर चौधरी, प्रेम नारायण दोहरे, कमलेश कुमार गौतम, दिवाकर राव गौतम, हरीराम कमल, संतोष कुमार दोहरे, रणवीर सिंह पुष्कर, चौधरी लाल सिंह, संतोष कुमार गौतम, कमलेश कुमार प्रथम, रामशरण गौतम, रामलेश कुमार, सिद्ध स्वरूप, प्रयाग नारायण, देवेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवी सिंह, सुधीर कुमार, वीरेंद्र बाबू गौतम व पुष्कर बाबू गौतम आदि के अलावा धनीराम गौतम,अनुपम गौतम,प्रमोद कुमार, मोहनीश गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहें। यह शोभायात्रा लगभग 02 किमी लंबी रही,जिसमें कमोवेश 3000 लोग शामिल रहें। इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती विभिन्न कस्बों औरैया के साथ ही दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, वेला, बिधूना, एरवाकटरा, कुदरकोट, रुरूगंज, नेविलगंज, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल-बावरपुर, मुरादगंज व अयाना के अलावा ग्रामीण क्षेत्र गोहाना सहित अन्य क्षेत्रों में मनाएं जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं। *इनसेट-01* . *बाबा साहब की जयंती के शुभ अवसर पर लगे भव्य स्टाल* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर धर्मशाला के बाहर सड़क के किनारे लोगों ने स्टाल लगा रखे थे। इन सुसज्जित स्टालों पर बाबा साहेब के चित्र के साथ ही बाबा साहेब के झंडा, वैनर, पंपलेट, स्टीकर,पुस्तकें सुशोभित हो रही थी। उपरोक्त सामग्री को आवश्यकता के अनुसार खरीदने के लिए स्टालों पर जमकर भीड़ के साथ खरीदारी होती रही।
*इनसेट-02* *शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन* बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं व अनुयायियों के लिए आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष राजन गौतम के नेतृत्व में समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रमुख रूप से सहयोगीगण एडवोकेट भानु प्रताप सिंह, सचिन, सुधीर, संजय, पप्पू ठेकेदार, अंशुल गौतम, सहायल चौधरी व दीपक कुमार आदि का सहयोग रहा। शोभा यात्रा के उपरांत शामिल लोगों ने भंडारे का प्रसाद छका।
*इनसेट-03* *शोभायात्रा के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए रहे मुस्तैद* शहर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा को दृष्टिगत रखते हुए शासन व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में किसी प्रकार की अनियमितता एवं अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए पुलिस बल शोभायात्रा के आगे व पीछे चल रहा था। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन जगह-जगह पर जायजा लेते नजर आया। कुल मिलाकर जयंती कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया।
*इनसेट-04* *अंबेडकर जयंती पर सोशल मीडिया पर निगरानी पुलिस ने की अपील*
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट से माहौल खराब न हो। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देती है,तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के मीडिया सेल को उपलब्ध कराएं। इसके लिए पुलिस ने सीयूजी नंबर 9454402899 और 6263594509 जारी किए हैं, जिन पर सूचना देकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में संबंधित पोस्ट करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। औरैया पुलिस ने जनसहयोग की अपेक्षा करते हुए सभी से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।





