उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात


जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 30 जून 2024
#औरैया। तीसरे कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के पहली एवं 111 वें एपिसोड को भाजपाइयों ने रविवार को अपने अपने बूथों पर सुना। मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत विषयों पर चर्चा की एवं विशेष रूप से मनुष्य के जीवन में मां के स्थान को सर्वोपरि बताते हुए मां के नाम एक पेड़ लगाने के अभियान पर जोर दिया। .भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने औरैया विधानसभा के बूथ संख्या-308 बदनपुर दक्षिणी में मां०मोदी के मन की बात का टीवी पर लाइव एपिसोड भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी। टीवी पर लाइव एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि मां का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। हम सबकी जीवन में ‘मां’ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां, अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम ” के तहत प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए। पेड़ों से हमारी धरती मां का भी सौंदर्य बढ़ेगा। मन की बात सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों, कार्यजर्ताओ से इस मानसून में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने वालो में भाजपा जिला मंत्री राहुल गुप्ता, ओरैया मंडल अध्यक्ष राम जी बाजपेई, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा तीनो विधानसभा के सभी बूथ पर भाजपाइयों ने मन की बात सुनी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button