विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के लिए लोगों को किया प्रेरित

विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज सेवी अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह मुन्ना ने वृक्षारोपण किया
ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर थाना बारा सगवर क्षेत्र के गंगा पुल बक्सर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बक्सर पुल चौराहे पर बृक्ष लगा कर पर्यावरण संतुलन के प्रति समाजसेवियों ने प्रेरित किया। प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए इनके गलत उपयोग से लगातार पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है,दूषित पर्यावरण उन घटकों को प्रभावित करता है!

जो जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। पिछले साल यानी विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम थी। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम है। इस थीम का फोकस ‘हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। विश्व पर्यावरण दिवस पर बक्सर गंगा पुल चौराहा समीप समाजसेवी ज्ञानेन्द्र सिंह ‘मुन्ना’ ने वृक्षारोपण किया। उनके साथ जीतेन्द्र सिंह गुड्डू, सोनू मैनेजर, अविनाश, सुरेश कुमार, अनिल मास्टर, संदीप आदि मौजूद रहे।