अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशदेश

शिक्षक व पत्रकार दिलीप गुप्ता की पत्नी का निधन, अंत्येष्टि आज होगी


जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 25 मई 2024
#औरैया। शिक्षक एवं प्रख्यात पत्रकार दिलीप गुप्त की धर्मपत्नी नीलम गुप्ता का आज अचानक लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही उनके गुरूहाई मुहाल स्थित आवास पर उनके शुभचिंतकों व जानने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने श्री गुप्ता को पत्नी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
जिले के नामचीन पत्रकार व चौ0 रघुनंदन सिंह इंटर कॉलेज राहतपुर से सेवानिवृत्त शिक्षक दिलीप गुप्त की पत्नी नीलम गुप्ता स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थीं। पिछले लम्बे अरसे से वह बीमार चल रही थीं। आज शनिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। दिलीप गुप्त की पत्नी के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पत्रकारों व राजनैतिकों के अलावा समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। स्वच्छता झाड़ू अभियान के संस्थापक अध्यक्ष एसपी सिंह गौर, किशोर सिंह गौर, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजू शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर मिश्रा एडवोकेट, राजस्व बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओमकार नाथ चतुर्वेदी एडवाकेेट, शिवकुमार शुक्ला, व्यापार मंडल के नेता बृजेन्द्र गुप्ता, प्रेस क्लब संरक्षक गजेन्द्र सिंह सेंगर, पुष्पक शुक्ला, विवेक विश्नोई, मनीष गुप्ता, अशोक त्रिवेदी, हैप्पी श्रीवास्तव, प्रवेश चतुर्वेदी, रामप्रकाश शर्मा, अनिल सेंगर, शिवकिशोर त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा एडवोकेट, राजेश बाजपेई बब्लू, माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रान्तीय नेता प्रेम नारायण दुबे, चन्देल गुट के उमाकान्त दीक्षित व कमलेश कुमारी आदि सैंकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की। श्रीगुप्त के परिजवारीजनों ने बताया की श्रीगुप्त की पत्नी नीलम गुप्ता का अंतिम संस्कार कल यानि आज 26 मई रविवार को शेरगढ़ यमुना घाट पर होगा। जिले के पूर्व जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने भी श्री गुप्त की पत्नी के निधन पर संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button