उत्तर प्रदेश

ऋषिकुल विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने लहराया परचम

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

बीघापुर तहसील थाना बारा क्षेत्र के सगवर एकमात्र यूपी बोर्ड द्वारा इंग्लिश मीडियम में संचालित ऋषिकुल विद्यापीठ सगवर में बोर्ड परीक्षा परिणाम में बच्चों ने अपना परचम लहराया कक्षा 10 की परीक्षा में विशाल कुमार पुत्र श्री विनोद कुमार ने 93.2% अंक हासिल किया अनुष्का सिंह पुत्री विक्रम सिंह 91%, आस्था वर्मा पुत्री अमृतलाल वर्मा 90.2%, हर्षित सिंह पुत्री श्री असेंद्र सिंह 90.4% आख्या सिंह पुत्री श्री महेश सिंह ने 90% अंक हासिल किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पाण्डेय ने सभी बच्चों का मुंह मीठा करा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षक कौशलेश द्रिवेदी ने बताया कि विद्यालय का सर्वोत्तम रिजल्ट 93.2 परसेंट रहा तथा न्यूनतम परिणाम 74.2 रहा अनुष्का सिंह ने गणित विषय में 100 में 100 अंक हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजशेखर बृजेश, सचिन, विक्रम, राहुल, शिव पारस ने बच्चों को बधाई दी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button