उत्तर प्रदेश
शिव शरण त्रिपाठी को मिला प्रेरणा पुरुष सम्मान

- दि मॉरल समाचार पत्र के हैं संपादक त्रिपाठी
- विकासिका साहित्यिक संस्था ने किया आयोजन
21 अप्रैल
अवध दीक्षित
कानपुर। रविवार को कानपुर शहर के सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज आज़ाद नगर के सभागार में विकासिका साहित्यिक संस्था की ओर से पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी स्मृति प्रेरणा पुरुष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं “दि मॉरल” समाचार पत्र के संपादक शिव शरण त्रिपाठी को “प्रेरणा पुरुष” सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि दीपक मालवीय ने कहा कि योग्य प्रतिभाओं की निरंतर कमी हो रही है। कहा कि यह चिंतनीय विषय है। उन्होंने शिव शरण त्रिपाठी को मिले सम्मान को सार्थक बताया।
डाॅ.दया दीक्षित ने पूर्व में पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तियों द्वारा की गयी स्वार्थ रहित पत्रकारिता के बारे में बताया। उन्होंने शिव शरण त्रिपाठी की निर्भीक पत्रिकारिता को सराहा और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने को कहा।
सम्मान गृहण करने के बाद शिव शरण त्रिपाठी ने कहा कि अब उनका दायित्व समाज के प्रति और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने सम्मान एवम पुरस्कारों को रेवड़ी की तरह बांटे जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की।
विषय प्रवर्तन “विकासिका” के संयोजक डॉ.विनोद त्रिपाठी, दण्डी स्वामी रमाकांत शुक्ला, डाॅ.सुरेश अवस्थी, इरशाद कानपुरी ने त्रिपाठी के सम्मान में अपनी रचनाएँ पढ़ी।
कार्यक्रम में डाॅ.जहान सिंह, शशि शुक्ला, अंकिता त्रिपाठी, सीता त्रिपाठी, आमोद श्रीवास्तव, राकेंद्र मोहन तिवारी, दुर्गा बाजपेई, विकास शुक्ल, अक्षत् व्योम, प्रेम स्वरूप त्रिपाठी सहित कई साहित्यकार, कवि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कांत अवस्थी एवं संचालन श्रवण शुक्ल ने किया।
फोटो – सम्मान प्राप्त करते शिव शरण त्रिपाठी